देवघर, जनवरी 21 -- मधुपुर प्रतिनिधि मध्य प्रदेश भाजपा के एक नेता से दस लाख ठगी करने वाले साइबर ठग की तलाश में मध्य प्रदेश की मंडला थाना की पुलिस बुधवार को मधुपुर पहुंची। बताया जाता है कि यहां की पुलिस को लेकर साइबर ठग आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस आरोपितों का लोकेशन के आधार पर मधुपुर आयी हैं। पुलिस ने बताया साइबर ठग द्वारा बैंक अधिकारी बनकर मंडला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक भाजपा नेता सह कारोबारी को झांसा देकर खाता से फर्जी ढंग से कुल दस लाख निकाल लिए थे। ठगी के बाद पीड़ित द्वारा मंडला साइबर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मधुपुर थाना क्षेत्र के शहर के अलग-अलग मोहल्ला, कस्बा के साइबर ठग की संलिप्तता उजागर हुई है। इसी आधार पर गुजरात पुलिस मधुपुर पहुंची है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.