बस्ती, मई 19 -- लालगंज। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 20 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती की पहचान लालगंज थानाक्षेत्र के गोनार निवासी अंकिता यादव पुत्री श्यामसुंदर यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि सोमवार को खंडवा पुलिस से सूचना मिली कि एक लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। यह लाश सड़ी हुई है। उसके पास आधार कार्ड और कुछ अन्य सामान मिला है। आधार के अनुसार उसकी पहचान अंकिता पुत्री शयाम सुन्दर यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस ने बताया था कि खंडवा रेलवे स्टेशन पर अंकिता को एक युवक से झगड़ा करते देखा गया था। यह भी पढ़ें- फरेन नाला पुल के नीचे युवक की मिली लाश हत्या की आशंका अंकिता के पिता श्याम सुन्दर यादव राजस्थान में एक प्राइवेट नौकरी करत...