भोपाल, अक्टूबर 18 -- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को दोपहर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र खरगोन क्षेत्र में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी नहीं है। इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार को तड़के हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए थे। 6 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी भूकंप महसूस किया गया था।रिक्टर पैमाने पर 3 तीव्रता, 5 किमी गहराई में केंद्र नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र खरगोन इलाके में था। भूकंप दोपहर करीब 12:15 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था।हिमाचल में एक दिन पहले ...