शिवपुरी, जुलाई 17 -- मध्य प्रदेश में हुई एक चोरी ने ना पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। चोरी किसी छोटी-मोटी चीज की नहीं बल्कि तोप की हुई है। शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अज्ञात बदमाश गाड़ी से किले के पिछले हिस्से तक पहुंचे और वहां रखी ऐतिहासिक तोप लेकर फरार हो गए। करैरा के एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और इसमें किसी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं ...