कौशाम्बी, जुलाई 31 -- अजुहा कस्बा स्थित सकरा बाबा मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे की डाउन लाइन किनारे गुरुवार सुबह मिला शव मध्य प्रदेश के ओम प्रकाश का था। वह सियालदह एक्सप्रेस में वेंडर का काम करता था। सोशल मीडिया के जरिये परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का हर संभव प्रयास किया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद लाश पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई थी। शव की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कराई गई थीं। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि मृतक रेलवे के वेंडर का यूनीफॉर्म पहने हुए था। इसलिए रेलवे से भी संपर्क किया गया था। सोशल मीडिया में वायरल फोटो के आधार पर शुक्रवार को थाने पहुंचे परिजनों ने दिवंगत की पहचान मध्य प्र...