मध्य प्रदेश के इस मंदिर की अनोखी परंपरा, दिवाली के बाद प्रसाद में मिठाई नहीं, मिलता है रुपया-पैसा
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- दीपावली का त्योहार हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस दिन हर घर में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं, दिवाली के बाद भी कई जगहों पर खास परंपराएं निभाई जाती हैं। ऐसी ही एक अनोखी परंपरा मध्य प्रदेश के महालक्ष्मी मंदिर में देखने को मिलती है। यहां मां लक्ष्मी की पूजा के बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में रुपये-पैसे बांटे जाते हैं। यह परंपरा सालों से चली आ रही है। यही वजह है कि प्रसाद के रूप में रुपये पाने के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगती है।कहां पर स्थित है ये मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम के माणिक चौक स्थित देवी महालक्ष्मी का मंदिर बहुत भव्य है। दिवाली और भैया दूज पर इस मंदिर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है और मां को नोटों से सजाते हैं। यहां पर भक्त दिवाली के दिन मां को रुपया-पैसा, जेवर, सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.