बांदा, जुलाई 28 -- बांदा। कालिंजर थाना पुलिस सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश से आकर उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया है। कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरधरपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध महिला बोरी में कुछ लेकर जा रही है। महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने जब महिला को रोककर उसकी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली, तो उसमें से 07 किलोग्राम 900 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला मिनसारी बाई पत्नी रुजेन्द्र है, जो कि महुआ खेड़ा, थाना शाहनगर, जनपद पन्ना (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। कालिंजर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के...