मध्य प्रदेश:::: पुलिसकर्मी की मौत के मामले में एक और आरोपी पकड़ा
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी की मौत के मामले में एक संदिग्ध को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आदित्य तिवारी ने बताया कि अवैध शराब सिंडिकेट के एक मुख्य भागीदार, आरोपी मनीष जायसवाल को पूछताछ के लिए देवास लाया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या छह हो गई है।दो नवंबर को इंदौर-बैतूल हाईवे पर 1,800 लीटर अवैध शराब से लदे एक ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान खातेगांव के एसएचओ दिलीप पुरी की मौत हो गई थी, जबकि एक कांस्टेबल घायल हो गया था। पुलिस ने इससे पहले इस हत्या के मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें सिंडिकेट का कथित सरगना राहुल जायसवाल और ट्रक ड्राइवर गजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.