गोपालगंज, अप्रैल 18 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि मध्य पूर्व एशिया में युद्ध के बाद नौकरी व रोजगार छोड़ स्वदेश लौटने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वेदश लौटने वालों में 361 प्रवासी श्रमिक व 77 परिवार शामिल हैं। लौटने वाले श्रमिकों में मांझागढ़ के 44, बरौली के 27, थावे के 36, उचकागांव के 24, हथुआ के 24, पंचदेवरी के 14, विजयीपुर के 4, कटेया के 24, सदर के 56, सिधवलिया के 20, बैकुंठपुर के 15, कुचायकोट के 40, फुलवरिया के 46 व भोरे के 64 प्रवासी शामिल हैं। सबसे अधिक प्रवासी दुबई, सउदी, कतर, ओमान व यूएई से लौटे हैं। वहीं गुजरात, जयपुर, तामिलनाडु व दिल्ली से भी प्रवासी लौटे हैं। जिला श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि लौटने वाले प्रवासियों की सूची पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।

हिंदी हिन...