नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) के अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में मध्य पूर्व जारी तनाव का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की कामना भी की। जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सादतुल्लाह हुसैनी सहित पदाधिकारियों ने ईरान के भारत में राजदूत डॉ. मोहम्मद फथली से मुलाकात की। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। सैयद सादतुल्लाह हुसैनी ने कहा कि खामेनेई की शहादत दुनिया भर में न्याय और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की आक्रामक कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और नैतिक सिद्धांतों का उल्लंघन बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.