नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता ईरान और मध्य पूर्व में तेजी से बदलते हालात का असर भारत से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन करने वाली संस्था दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यात्री परामर्श जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी, मार्ग परिवर्तन या उसे रद करने की स्थिति बन गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट व सोशल मीडिया चैनलों पर ही भरोसा करें। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या समय-सारणी में बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.