नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने मध्य पूर्व की चिंताजनक स्थिति पर गहरी चिंता और व्यथा व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल की आक्रामक तथा उकसाने वाली कार्रवाइयों ने न केवल क्षेत्रीय शांति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, बल्कि वैश्विक स्थिरता को भी बड़े खतरे में डाल दिया है। मौलाना मदनी ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई तथा उनके परिजनों और सहयोगियों के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि किसी देश की नेतृत्व व्यवस्था को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और समझौतों के विरुद्ध है और दुनिया को बर्बरता की ओर धकेलने के समान है। उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद ईरान की जनता के दुख में बराबर की सहभागी है। साथ ही मौलाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.