मध्य गंगा नहर में छोड़ा जाए पानी : भाकियू टिकैत
अमरोहा, जून 10 -- हसनपुर, संवाददाता। मंगलवार को मंडी समिति में आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक पंचायत में वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि मध्य गंगा नहर में जल्द पानी छोड़ा जाए, ताकि भीषण गर्मी में फसलों की सिंचाई हो सके। साथ ही गिरते जल स्तर की समस्या से निजात मिल सके।सहकारी चीनी मिल से गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान दिलाने की मांग भी की। समय पर जरूरत के मुताबिक उर्वरक उपलब्ध कराने, जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की पुरजोर मांग की गई। किसानों ने फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- नहरों का पानी टेल तक छोड़ने की मांग जानकारी दी गई कि आगामी 16 से 18 जून तक हरिद्वार में संगठन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में किसानों से शिविर में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.