मेरठ, अप्रैल 10 -- गांव कैलीरामपुर-राधना मध्य गंगनहर में गुरुवार रात गोवंश के अवशेष मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सीओ सदर देहात परीक्षितगढ़ किठौर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अवशेषों को नहर से निकलवाकर पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पास में ही गड्ढा खुदवाकर अवेशषों को दबवा दिया। पुलिस ने अज्ञात गोतस्कारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया गुरुवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गो तस्कारों ने गोकशी के बाद अवशेषों को गांव कैलीरामपुर-राधना मध्य गंगनहर में फेंक दिया। गोवंश के अवशेषों को कुत्ते नोंच रहे थे। सूचना पर पहुं...