वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी। मध्य एशिया में चल रहे युद्ध के चलते फर्नीचर और मोबाइल फोन भी महंगे हो गए हैं। दोनों उत्पादों के दामों में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसका असर व्यापार पर दिख रहा है, ग्राहक ठिठक गए हैं। प्लास्टिक की कुर्सी से लेकर सोफा, आलमारी-सबकी कीमत बढ़ी है। जो प्लास्टिक कुर्सी 680 रुपये की थी अब 900 रुपये में बिक रही है। लोहे की आलमारी नौ से 11 हजार रुपये की थी, उसकी पांच प्रतिशत कीमत बढ़ी है। 700-800 रुपये का इजाफा हुआ है। दुकान से फर्नीचर घर तक मंगाने का खर्च भी 120 रुपये किलो से बढ़कर 200 रुपये हो गया है। प्लास्टिक की रस्सी 20-40 रुपये किलोग्राम महंगी हो गई है। फोम का दाम बढ़ने से सभी श्रेणी के सोफा की कीमत बढ़ गई है। वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि दाम बढ़ने से बिक्री पर 50...