अररिया, जनवरी 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय,फेना सीताधार से पश्चिम में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर बीते 21 जनवरी के हुए विवाद व हंगामा अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामले की जांच के उपरांत शिक्षा विभाग ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (विशिष्ट) सुनीता कुमारी को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि विद्यालय में परोसे गए मध्याह्न भोजन को लेकर बच्चों के परिजनों में असंतोष फैल गया था। शिकायत मिलने के बाद कई परिजन विद्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने प्रधानाध्यापिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर मामला शांत कराया गया। इसके बाद बीते 22 जनवरी को 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर के बाद जिला कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.