रायबरेली, अक्टूबर 6 -- रायबरेली। सलोन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी रिचा सिंह की मौजूदगी में सलोन विकास खंड के लगभग 90 शिक्षकों को मध्याह्न भोजन रसोई के खाद्य पंजीकरण के लिए प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया दिखाई गई। सलोन विकास खंड में कुल 122 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन रसोई संचालित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...