शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- मध्याह्न भोजन योजना में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से खिरनी बाग रामलीला ग्राउंड में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता में रसोइयों द्वारा पौष्टिक और अति पौष्टिक भोजन तैयार किया गया, जिसे निर्णायक मंडल के सदस्यों ने चखकर आंका। बीएसए दिव्या गुप्ता, डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, शेफ पूरन सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार एवं चिकित्साधिकारी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रथम स्थान जयदेवी (नगर क्षेत्र रोटी गोदाम), द्वितीय उर्मिला राठौर (राजकीय इंटर कॉलेज) और तृतीय आरती (ढकिया हमीदपुर) रही। सभी प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता व सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...