देवघर, मई 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर लापरवाही सामने आई है। यह भी पढ़ें- एमडीएम में गड़बड़ी मिलने पर प्रधान शिक्षक से शो-कॉजलापरवाही के मामले अप्रैल 2026 माह का मासिक उपयोगिता प्रतिवेदन समय पर जमा नहीं करने वाले 64 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। सभी विद्यालयों को अविलंब प्रतिवेदन बीआरसी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद भी रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले विद्यालय प्रधानों के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के कुल 274 विद्यालयों को 2 मई 2026 तक अप्रैल माह के मध्यान भोजन योजना का मासिक उपयोगिता प्रतिवेदन बीआरसी कार्यालय में जमा करना था। बावजूद इसके ...