मधुबनी, जनवरी 9 -- मधुबनी/खजौली, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत जनवरी और फरवरी 2026 के लिए अंडा अथवा मौसमी फल की अधिकतम दर 6 रुपये प्रति इकाई निर्धारित की है। इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आदेश जारी किया है। निदेशक मध्याह्न भोजन योजना विनायक मिश्र द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में अंडा या मौसमी फल 6 रुपये से कम दर पर उपलब्ध हो रहा है, वहां कम दर पर ही क्रय किया जाएगा। अधिकतम 6 रुपये की दर विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कहीं अतिरिक्त व्यय होता है, तो उसकी प्रतिपूर्ति तत्काल उपलब्ध राशि से ही सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि यह संशोधित दर केवल जनवरी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.