सीवान, सितम्बर 24 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदापुर में बच्चों के बैठने के लिए उपलब्ध बेंचों का इस्तेमाल कथित तौर पर मध्याह्न भोजन पकाने के लिए ईंधन के रूप में किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल किया है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था नहीं होने के कारण लकड़ी की बेंचों को तोड़कर चूल्हे में जलाया जा रहा है।

समस्या का विस्तार वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिन बेंचों पर बच्चे बैठकर पढ़ाई करते हैं, उनमें से कुछ को तोड़कर भोजन पकाने में इस्तेमाल किया जा रहा ...