सराईकेला, मार्च 14 -- खरसावां। सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। उपर्युक्त बातें शुक्रवार को मासिक गुरु गोष्ठी में खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र में बीपीओ पंकज कुमार महतो ने एनआईएलपी संबंधी बातों को लेकर मासिक गुरु गोष्ठी में कही। बीपीओ महतो ने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। क्या-क्या करना है शिक्षकों कोस्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूलों के बारे में परंपरागत राय को बदलना होगा। इस दौरान प्रतिदिन एमडीएम, एसएमएस और ई-विद्या वाहिनी में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति में प्रतिवेदन देने, ई-कल्याण में छात्रवृत्ति की स्थिति, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत ऑनलाइन प्रमाण पत्र समर्पित करने, एनीमिया की मा...