भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर। प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी की घटना के बाद एमडीएम निदेशक ने पत्र जारी कर निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता व उसकी मात्रा की रोजाना निगरानी होगी। शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, भोजन की गुणवत्ता या मात्रा में कमी को सीधे अनियमितता माना जाएगा। नए निर्देशों के तहत मिड-डे मील को अधिक पोषण युक्त होगा। दाल को गाढ़ा और गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ उसमें हरी सब्जियों को शामिल करना अनिवार्य किया गया है, खासकर सोमवार और गुरुवार को। वहीं शुक्रवार को बच्चों को मेन्यू के अनुसार अंडा या फल (सेब या केला) देना अनिवार्य होगा। जो बच्चे अंडा नहीं खाते, उन्हें फल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। निगरानी व्यवस्था के तहत प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे तक मिड-ड...