दुमका, मई 8 -- सरैयाहाट। अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ राहुल कुमार शानू द्वारा शुक्रवार को आदर्श मध्य विद्यालय सरैयाहाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। इसके पूर्व अंचलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए रसोई घर का निरीक्षण कर साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद उन्होंने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात कर मन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामलाल महतो से कार्यरत शिक्षक एवं विद्यालय में नामांकित बच्चों की जानकारी लिये। जिसमें बताया गया कि विद्यालय में कुल 531 बच्चे नामांकित हैं। लेकिन इसमें से मात्र 244 बच्चे उपस्थित पाये गये। इसपर प्रधानाध्यापक को सीओ ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। बच्चों संग मध्...