सीतापुर, मई 8 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर क्षेत्र के तारनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के मध्याहन भोजन में कीड़ा मिलने से संबंधित वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर प्रभारी प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही परसेंडी खंड विकास अधिकारी को मामले में विभागीय जांच दी गई है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। निलंबित शिक्षक लहरपुर क्षेत्र के ही बिलरिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपनी दैनिक हाजिरी लगाते रहेंगे।लहरपुर विकास क्षेत्र के तारनपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को बच्चों को मध्याहन भोजन में तहरी दी गई थी। बच्चों को परोसी गई इस तहरी में कीड़ा निकला था। भोजन में कीड़ा निकलने से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान में आते ही अफसरों ने इस मामले को गंभीर...