मध्यावधि चुनाव नतीजों से क्या ट्रंप की नीति बदलेगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- अनिल रमन, ब्रिगेडियर (रिटायर) अमेरिका के लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के ठीक बीचोबीच अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन, यानी 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' की सभी 435 सीटों और 100 सदस्यों वाले उच्च सदन 'सीनेट' की लगभग एक तिहाई, यानी 35 सीटों के लिए आगामी 3 नवंबर को मतदान करेंगे। वहां सीनेट का चुनाव भी जनता द्वारा प्रत्यक्ष मतदान के जरिये ही किया जाता है। भारत में जैसे विधानसभा चुनावों को केंद्र सरकार के कामकाज पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जाता है, वैसे ही अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को राष्ट्रपति के 'रिपोर्ट कार्ड' के रूप में देखा जाता है। हमारी लोकसभा की तरह ही अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, जिसे संक्षेप में हाउस कहा जाता है, के सदस्य साधारण बहुमत प्रणाली के जरिये चुने जाते हैं। इस प्रणाली के त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.