घाटशिला, मई 8 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय एवं प्रार्थमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की चावल दो माह से समाप्त को लेकर डीसी के नाम प्रखंड प्रमुख को सौंपा ज्ञापन पत्र।इस संबंध में ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि डुमरिया प्रखंड के अधिकतर मध्य विद्यालय एवं प्रार्थमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के लिए चावल उपलब्ध नहीं हैं। मध्यान भोजन का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं संयोजिका के घर से उधारी लेकर या शिक्षकों के द्वारा दुकानों से चावल क्रय करके किया जा रहा हैं।अधिकतर विद्यालयों में राशि भी श्रृणात्मक हो चुकी है।इसकी लिखित सुचना प्रखंड स्तर पर शिक्षकों द्वारा दिया जा चुका है।साथ यह भी पढ़ें- मध्याह्न भोजन योजना की रिपोर्ट नहीं देने वाले 64 स्कूलों को नोटिस ही प्रखंड स्तरीय व्हाट्सएप समूह पर भी साझा किया गया है।...