लखीसराय, दिसम्बर 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने हंगामा किया। बच्चों का आरोप था कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के लिए जिस आलू से सब्जी बनाई जा रही थी, वह खाने योग्य नहीं था। आलू में अंकुर निकल आए थे और पौधे भी उग चुके थे। ऐसे आलू की सब्जी खाने से बीमार पड़ने की आशंका जताते हुए बच्चों व ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एजाज आलम विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान मध्यान्ह भोजन की सामग्री और रसोई व्यवस्था की पड़ताल की गई। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। जांच...