रांची, मार्च 11 -- रातू। प्रखंड के स्कूलो में मध्यान्ह भोजन को लेकर एक सप्ताह से 10 दिनो तक का गैस उपलब्ध है। जिसके कारण अभी स्कूलो में मध्यान्ह भोजन पर कोई परेशानी नही आने वाली है। मध्य विद्यालय रातू राज के प्राचार्य संजय झा ने बताया कि अभी तक मध्यान्ह भोजन पर कोई परेशानी नही हुई है। आगे एक सप्ताह के लिए हमारे पास गैस उपलब्ध है। गैस की बुकिंग कर दी गई है आशा है कि गैस मिल जाएगी। राजकीय मध्य विद्यालय हेहल के प्राचार्य लाल तरूण नाथ शाहदेव ने भी कहा कि हमारा भारत गैस का कनेक्शन है और भारत गैस अभी गोदाम में उपलब्ध है। जिससे हम लोगो के विद्यालय के बच्चो को मध्यान्ह भोजन में आफत नही आएगी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय झखराटांड के प्राचार्य राजेश उरांव ने भी मध्यान्ह भोजन के लिए 10 दिनो का गैस स्टॉक हमारे पास उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...