लखनऊ, जुलाई 16 -- मध्यांचल विद्युत निगम में एक दर्जन से अधिक इंजीनियरों के तबादले लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक इंजीनियरों के तबादले कर दिए हैं। इसमें जानकीपुरम जोन (वाणिज्य) की अधीक्षण अभियंता (एसई) इंजीनियर गीता आनंद को मध्यांचल निगम मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह इंजीनियर संतोष कुमार को जानकीपुरम क्षेत्र का नया अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) नियुक्त किया गया है।एक्सईएन पवन कुमार राय को लखनऊ सेंट्रल से बलरामपुर स्थानांतरित किया गया। एक्सईएन योगेश कुमार जायसवाल को मीटर सेक्शन से 11 केवी एंड एलटी काकोरी पद पर भेजे गए। एक्सईएन अम्बरीश कुमार शुक्ला को अमौसी जोन से हटाकर मध्यांचल निगम मुख्यालय संबद्ध किया गया। इसके अलावा एक्सईएन जय सिंह को बरेली से गोंडा भेजा गया। एक्सईएन अजय सिंह को ब...