मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, दंपति ने थामा एक दूसरे का हाथ
पाकुड़, जून 1 -- पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद 40/2026 का सोमवार को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से दंपतियों के बीच दूरियों को समाप्त किया गया। दंपतियों के बीच चल रहे मतभेद को सुलह समझौते के आधार पर खत्म किया गया। दोनों पति पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दोनों को मिलजुलकर एक दूसरे को समझते हुए खुशी खुशी रहने को कहा। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को अपने हाथों से मिठाई खिलाया। हंसी-खुशी न्यायालय से विदा की गई। इस मेल मिलाप में दोनों पक्षों के अधिवक्ता अब्बास अली एवं मोहन राय का सराहनीय भूमिका रही। मौके पर न्यायालय कर्मी, दोनों पक्षों के परिजन पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.