बक्सर, अगस्त 13 -- सुझाव दिये राष्ट्रीय अभियान के तहत व्यवहार न्यायलय में कार्यशाला आयोजित 13 तरह के मामलों के नि:शुल्क और सौहार्दपूर्ण समाधान की पहल फोटो संख्या 31 कैप्शन -गुरुवार को व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लेती जिला जज काजल झांब व न्यायिक पदाधिकारी। बक्सर, हमारे संवाददाता। लंबे समय से अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से समाधान करने को लेकर गुरुवार को व्यवहार न्यायलय में विशेष कार्यशाला सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: सुलह-समझौते से मामलों के निष्पादन में पुलिस की भूमिका अहममध्यस्थता का प्रचार-प्रसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के तहत यह कार्यक्रम हुआ। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यस्थता और सुलह परियोजना समि...