मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी। मध्यस्थता से मुकदमों का समाधान निकालने के लिए जिले में फिर विशेष अभियान चलेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर अभियान 2.0 शुरू की गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए मध्यस्थता कमेटी के अध्यक्ष परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे ने न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुकदमों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए यह अभियान कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आम नागरिकों को न्यायिक समाधान की एक तेज, सरल और सुलभ व्यवस्था प्रदान करना है। प्रधान न्यायाधीश ने जिला वासियों से अपील किया कि वह अभियान में शामिल होकर बिना कोई धन खर्च किए शांतिपूर्ण समाधान का लाभ उठाएं। मौके पर मध्यस्थता समिति के संयोजक उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश गोरखनाथ दुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.