पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।जिला न्यायालय मध्यस्थता केंद्र पूर्णिया की सुपरवाइजरी कमेटी एवं गवर्निंग कमेटी की संयुक्त बैठक बुधवार को विधिक सेवा सदन में आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान, मध्यस्थता व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्षता परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सह सुपरवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह तथा सचिव सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। ....मध्यस्थता अधिनियम के उद्देश्यों पर चर्चा:इस दौरान मध्यस्थता अधिनियम 2023 के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं संग बैठक, अधिक मामलों के नि...