गुमला, जुलाई 10 -- गुमला, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) गुमला के तत्वावधान में शुक्रवार को मध्यस्थों (मेडिएटर्स) और लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) के अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह ने की। यह भी पढ़ें- अररिया: मध्यस्थता केंद्रों को सुदृढ़ बनाने के लिए भेजे गये महत्वपूर्ण सुझावबैठक की प्रमुख बातें बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए मध्यस्थता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मध्यस्थों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं को पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण और प्रभ...