गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। मिडिएशन काउंसिलिएशन प्रोजेक्ट समिति नई दिल्ली एवं नालसा के संयुक्त तत्वावधान में दो जनवरी से 31 मार्च तक मध्यस्थता कैंपेन कार्यक्रम 2.0 का आयोजन होगा। इसकी सफलता को लेकर गुरुवार को जिला सत्र न्यायाधीश सात सह जिला मध्यस्थता केंद्र के समन्वयक विवेक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मध्यस्थों की बैठक हुई। इसमें मध्यस्थता कैंपेन के बारे में बताया गया कि कोर्ट के सभी न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवाद, बीमा वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस केस, कमर्शियल डिस्प्यूट, सर्विस मैटर, सुलहनीय अपराधिक वादों, उपभोक्ता वाद, रेवेन्यू केस, पार्टीशन केस, इविक्शन कैस, लैंड एक्विजिशन केस एवं अन्य वादों को मध्यस्थता के माध्यम से समझौत कराने का यह एक सुनहरा मौका है। इस अभियान को सफल बनाने की कुंजी, विवाद से संवाद की ओर...