नैनीताल, अगस्त 11 -- नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) की ओर से 'मेडिएशन फॉर नेशन 3.0' नामक राष्ट्रव्यापी विशेष मध्यस्थता अभियान 'संवाद से समाधान, मध्यस्थता से न्याय -राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0' का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल ने बताया कि इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति से शीघ्र समाप्त करना है, जिनमें समझौते की वास्तविक संभावना मौजूद हो। उन्होंने आम जनता से अपील की है, यदि वे इस मौके का लाभ पाना चाहते हैं, तो न्यायालय आकर मध्यस्थता के माध्यम लंबित मामलों का निपटारा कर अपना समय और खर्चा बचा सकते हैं। यह भी पढ़ें- त्रिदिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...