पिथौरागढ़, फरवरी 25 -- पिथौरागढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिडिएशन फॉर नेशन अभियान चलाया जा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया इस अभियान के तहत आगामी 90 दिनों तक सभी सिविल मुकदमे, शमनीय आपराधिक मुकदमे, चेक बाउंस, घरेलू हिंसा, परिवार न्यायालय के मुकदमे, मोटर दुर्घटना, सेवा संबंधी मामले, उपभोक्ता संबंधी मामले, भूमि अधिग्रहण सहित अन्य संबंधित मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा किया जाएगा। कहा वादकारी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने मुकदमे को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने का अनुरोध कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.