कुशीनगर, जून 12 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर प्री-लिटिगेशन मिडिएशन (मुकदमे से पहले मध्यस्थता) और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के निपटारे के व्यापक प्रचार और प्रसार कराते हुए अधिवक्ताओं व आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निस्तारण कराने की अपील की है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने जन मानस से अपील करते हुए कहा है कि न्यायालयों में मुकदमे की पैरवी में लगने वाले अत्यधिक समय को देखते हुए इस अभियान के तहत जनमानस मुकदमे करने से पहले ही अपने मामले का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...