रांची, फरवरी 13 -- रांची, संवाददाता। मध्यस्थता केंद्र में 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2' के तहत एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक विवाद का समाधान शुक्रावर को कर लिया गया। कॉमर्शियल सूट संख्या 33/2024, जो न्यायालय में लंबित था। अधिवक्ता मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव व दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के संयुक्त प्रयास से सुलझाया गया। मामला मेसर्स आरआरआर इंटरप्राइजेज के पार्टनर राकेश कुमार और झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य के भुगतान से जुड़ा था। वर्ष 2017 के अनुबंध के तहत लोहरदगा जिले के चिरी कुरु में निर्माण कार्य किया गया था। वादी का आरोप था कि अंतिम बिल का भुगतान नहीं किया गया, जिससे करीब 55.95 लाख रुपए बकाया रह गए। इसी को लेकर वादी ने वर्ष 2024 में वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दायर किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.