मध्यस्थता केंद्र में सुलह के बाद साथ रहने को राजी हुआ दंपत्ति
सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को एक और सफलता मिली है। मध्यस्थता केंद्र में सुलह वार्ता के बाद पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने को राजी हो गए। हिन्दू विवाह अधिनियम से संबंधित वाद परिवार न्यायालय सोनभद्र से सुलह वार्ता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन स्थित मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, सिविल जज सीडी द्वारा मामले में मध्यस्थ अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता कराई गई, जिससे उनके बीच चल रहे मतभेद दूर हो गए। इसके बाद दंपत्ति बिना किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.