गाजीपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ में गुरुवार को पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 22 प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे आठ प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के समझौता कराया गया। आठो परिवारों को विदा कर दिया गया। तीन प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। पांच प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई है। निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...