सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सक्सेना के निर्देश पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय भान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाये जाने के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। साथ ही इसके अतिरिक्त समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन भी समय-समय पर की जा रही है। इसी के साथ जनपद में 22 फरवरी को एक मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ बैठक कर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं लाभकारियों को लाभ प्रदान किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 के सन्दर्भ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.