हरदोई, अक्टूबर 7 -- हरदोई। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीता कौशिक ने विश्राम कक्ष में 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0' की समीक्षा की। नोडल अधिकारी अपर जिला जज भूपेंद्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी व महामंत्री पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे। जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से मध्यस्थता योग्य लंबित वादों को मीडिएशन सेंटर में संदर्भित कराने और सुलह-समझौते से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने का अनुरोध किया। सचिव स्मिता गोस्वामी ने बताया कि मध्यस्थता अभियान दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बार एसोसिएशन से मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के इच्छुक अधिवक्ताओं की सूची नौ अक्तूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- पराविधिक स्वयं सेव...