कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। प्रभात सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर संजीव कुमार त्यागी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में एक आवश्यक बैठक समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में हुई। जिला जज ने कहा कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 को सफल बनाना समस्त न्यायिक अधिकारियों के लिए जरूरी है। कहा कि आम जनमानस को मध्यस्थता के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे वादकारी अधिक से अधिक संख्या में अपने वादों को मध्यस्थता के लिए सन्दर्भित कराकर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण करा सकें। बताया कि मध्यस्थता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.