रांची, अप्रैल 22 -- रांची, संवाददाता। अदालती चौखटों पर चढ़ते विवादों के बीच मध्यस्थता केंद्र से रिश्तों के पुनर्मिलन की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। यहां लंबे समय से अलग रह रहे एक दंपति ने अपने कड़वे अनुभवों को पीछे छोड़ते हुए अपनी पांच वर्षीय बेटी के भविष्य के लिए फिर से साथ रहने का फैसला किया है। विवाद महज दो बैठकों में आपसी सहमति से समाप्त हो गया। इसमें अधिवक्ता मध्यस्थ नीलम शेखर की देखरेख में दोनों पक्षों के बीच संवाद शुरू हुआ। अधिवक्ता अपराजिता मिश्रा और प्रकाश रंजन की भागीदारी से दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल बना। जानकारी के अनुसार उनकी पांच साल की बेटी मां के साथ नानी घर में रह रही थी। पत्नी ने पति के खिलाफ धारा 498ए के तहत शिकायत मामला दायर किया था। वहीं पति ने आरा न्यायालय में तलाक की अर्जी दे रखी थी। मामला गंभीर विवाद की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.