संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मध्यरात्रि में केक काट काटने के साथ आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। हैपी न्यू ईयर के साथ लोगों को बधाई दी। नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए बुधवार की देर शाम जश्न का दौर शुरू हो गया था। रात भर लोगों को नए साल की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। सुबह से फिर लोगों को मैसेज व फोन कर बधाई दी। लोगों ने नए साल की शुरुआत मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ की। नए साल के स्वागत में किसी ने होटल में पार्टी देकर तो किसी ने अपनों को फूलों के बुके देकर नव वर्ष का अभिनंदन किया। यह सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। इस मौके पर लोग घरों पर भी पार्टी दी। नए वर्ष के स्वागत के साथ ही 31 दिसंबर की रात से घरों, होटलों में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। दावतों में परिवार, आस-पड़ोस और दोस्तों को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.