आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। आम बजट 2026-27 में टैक्स स्लैब में छूट का दायरा न बढ़ने से नौकरी-पेशा लोगों में मायूसी रही। वहीं केंद्र सरकार ने बजट में मध्यम वर्गीय वर्ग को बड़ी राहत दी है। टीडीएस और इनकम टैक्स को सरलीकरण बनाए जाने से व्यापारियों ने बजट को सराहा है। आम बजट में कपड़े, लेदर आइटम, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद, कैंसर-शुगर समेज 17 जीवन रक्षक दवाएं ड्यूटी फ्री करने, मोबाइल बैटरियां, सोलर ग्लास आदि सस्ते होने, टीसीएस इंटरेस्ट रेट कम करने और इनकम टैक्स को सरलीकरण बनाए जाने से मध्यम वर्गीय परिवार के साथ व्यापारियों को राहत मिली है। वहीं, घरेलू और खाद्य सामग्रियों के दाम में कोई राहत न मिलने से गृहणियों को निराशा हाथ लगी है। व्यापारियों ने कहा कि महंगाई पर सरकार का कोई विशेष फोकस नहीं रहा। टैक्स स्लैब में छूट का दायरा नहीं ब...