बिहारशरीफ, मार्च 5 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में मध्यमा परीक्षा 16 से 19 मार्च तक चलेगी। दो पालियों में यह परीक्षा होगी। इसके लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि इसकी तैयारी चल रही है। कदाचारमुक्त परीक्षा ली जाएगी। 16 मार्च को पहली पाली में संस्कृत व्याकरण, दूसरी पाली में संस्कृत साहित्य तो 17 मार्च को पहली पाली में संस्कृत सामान्य, दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 18 मार्च को पहली पाली में सामाजिक शिक्षा, दूसरी पाली में अंग्रेजी तो 19 मार्च को पहली पाली में सामान्य विज्ञान सैद्धांतिक तो दूसरी पाली मतें गणित, अर्थशास्त्र, पौरोहित्य, गृह विज्ञान, मैथिली, भोजपुरी या संगीत (अतिरिक्त विषय) की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 9.45 बजे से एक बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 1.45...