मधेपुरा, मार्च 17 -- मधेपुरा। बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड की ओर से शहर के दो केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में दो परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि एसएनपीएम प्लस टू स्कूल और रासबिहारी हाईस्कूल केन्द्र पर मध्यमा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कदाचार के बरतने के आरोप में दो परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। बाइक की ठोकर से एक महिला घायल:कुमारखंड। भतनी थाना क्षेत्र के सिकियाहा नहर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की दोपहर बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...